फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजन में पहली बार 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम इतना गर्म था कि मार्च में ही जून का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 13 मार्च की रात को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। एक्यूआई पीले रंग में 191 पर रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर तेज धूप रही। लोगों को तपिश का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार 13 मार्च को तेज हवाओं के साथ रात के समय तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर रहने के आसार है। हालांकि आमतौर पर मार्च के महीने में लोगों को गर्मी का एहसास होता है, लेकिन अभी सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। मार्च के पहले 10 दिनों की तुलना पिछले साल से करें तो पिछले साल 10 में से 9 दिन ऐसे रहे थे। जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा था। इस बार 11 मार्च को पहली बार तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 13 मार्च को बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव होगा। 14 और 15 मार्च को तापमान फिर एक बार कम होगा। फिलहाल हवाओं की गति बिल्कुल मंद हो गई है। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को एक्यूआई 191 में पर पहुंचा।
विज्ञापन




फोटो 51 : बहादुरगढ़ में सोमवार को निकली तेज धूप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें