फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमनसिटी में दिन-दहाड़े चलाई गोलियों, आढ़ती के मकान पर गोलियां हमलावर फरार

विज्ञापन
गोलियां लगने से टूटा पड़ा सामान। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
शहर के गुरुग्राम रोड पर सुमन सिटी में शनिवार को दोपहर के समय अज्ञात लोगों ने एक मकान पर गोलियां चलाई है। यहां पर रहने वाले एक सब्जी मंडी के आढ़ती के घर पर हमला किया गया है। हालांकि घटना के पीछे कारण क्या रहे अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर की सुमन सिटी में रहने वाले व सब्जी मंडी के आढ़ती राजकुमार ने मकान बना रखा है। शनिवार को दोपहर के समय उसके मकान के बाहर कुछ हमलावर कार में सवार होकर आए और राजकुमार उर्फ राजू के मकान पर फायर करने शुरू कर दिए। घटना के समय राजकुमार के परिजन घर में ही थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी तो वह मकान में ही दुबक कर रह गए। घटना की सूचना शहर पुलिस को भी दी गई सिटी पुलिस व अपराध शाखा की टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को जानकारी दी। उसके के बाद डीआईजी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ उन्होंने पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करने और हमलावरों की जल्द ही गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
- घटना स्थल से जुटाए सबूत
एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल सबूत भी जुटाए हैं। शहर पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के 11 खोल भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जो सूचना मिली है उसके अनुसार हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे और उनकी संख्या तीन थी। हालांकि घटना से आहत परिवार ने पुलिस के सामने किसी से भी कोई जातिगत रंजिश होने से साफ इंकार किया है। लेकिन पुलिस मामले को हर पहलु से जोड़कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

वहीं घटना केे बाद शाम तक पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों का सुमन सिटी में आना जाना लगा रहा। शाम को सुमन सिटी में रहने वाले लोगों ने अपने स्तर पर एक बैठक भी बुलाई। जिसमें लोगों ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। सुमन सिटी के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को 11 गोलियों के खोल मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
- रोशन लाल, सिटी थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें