फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली सोल्जराथॉन में दौड़े बीआरजी के धावक

Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के धोला कुआं क्षेत्र में आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल की ओर से सोल्जराथॉन-2025 आयोजित की गई। इसमें न केवल बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक दौड़े। बल्कि देशभर से 3500 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक आयु वर्ग के 10 किलोमीटर दौड़ में बीआरजी के धावक कर्नल कृष्ण बधवार ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में धावक जोश, जज्बे और देश भक्ति के साथ दौड़े।
देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में दिल्ली सोल्जराथॉन 2025 में टीम बीआरजी ने अपने जुनून, समर्पण और राष्ट्रीय भावना के साथ एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। बीआरजी के 60 धावकों ने इसमें भाग लिया। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि वे सिर्फ मेडल के लिए नहीं दौड़ते, दौड़ते हैं अपने देश के जवानों के लिए।
विज्ञापन

यह नारा हर बीआरजी धावक की रगों में दौड़ता रहा। दौड़ प्रतियोगिता सुबह 5 बजे धोला कुआं, नई दिल्ली से शुरू हुई। यह 5, 7 और 10 किलोमीटर की हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक कर्नल कृष्ण बधवार ने अपने 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। इसी वर्ग में रणबीर सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीपक छिल्लर (दिल्ली फिटिस्तान कैप्टन) व डाॅ. किरण छिल्लर (फिटिस्तान कैप्टन) को समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि सूट और साड़ी रन नारी शक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन डाॅ. किरण छिल्लर, क्यारा, पिंकी, सुमन मलिक, अवनी कौशिक और ललिता पांडे ने साड़ी और सूट पहनकर दौड़ पूरी कर महिला सशक्तिकरण और फिटनेस का प्रेरणादायक संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में सत्यवान डागर, दीपक छिल्लर, रजत कौशिक, मास्टर अथर्व कौशिक, नीरज, नरेंदर जांगड़ा, ब्रह्म प्रकाश मान, रविंदर दहिया, अतुल कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार शर्मा, अभय, गिरीश, नवीन, मुकेश ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें