फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ-साथ बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज, दो मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के साथ-सथ ब्लैक फंगस के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिले में पिछले सप्ताह जहा ब्लैक फंगस से एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं दो मरीज शनिवार को सामने आए हैं। इनमें एक मरीज झज्जर का तो दूसरा मरीज बादली का रहने वाला है। दोनों को ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एमआरआइ स्क्रीनिंग में दोनों ब्लैक फंगस पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज कोरोना पॉजीटिव रहा है और दूसरा मरीज शुगर से पीड़ित है। दोनों का इलाज वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज की टीम ने शुरू कर दिया है। इसके अलावा दो मरीज रेवाड़ी जिले के भी शनिवार को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
ब्लैक फंगस के लिए गिरावड़ कॉलेज किया अधिकृत
सरकार की ओर आए झज्जर जिले के लिए अधिकृत गांव गिरावड स्थित वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एवं रिसर्च में दोनों ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यहां पर सरकार की ओर से ब्लैक फंगस के मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध्या कराई गई है। यहां भर्ती किए जाने वाले मरीजों का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि किसी भी व्यक्ति को ब्लैक फंगस के लक्षण आते हैं तो है तुरंत प्रभाव से चिकित्सकों से सलाह लें। ऐसे मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोरोना संक्रमित व अन्य गंभीर बीमारी वाले मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण आ सकते हैं। कोरोना व ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से सावधानी बरतें।
विज्ञापन

दो व्यक्तियों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों को गिरावड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दो मरीज रेवाड़ी जिले के भी भर्ती हुए हैं।
- डॉ. रणवीर सिंह, उप सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें