फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मासूम, 57 विद्यार्थियों सहित 384 मिले नए संक्रमित, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में करीब दो माह से सभी शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं अब ग्रामीण क्षेत्र में जांच बढ़ाए जाने के बाद काफी संख्या में किसान भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी की गई सूची में 12 मासूम, 57 विद्यार्थी, 45 किसान व तीन चिकित्सक सहित 384 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं चार संक्रमितों की मौत भी हुई है। 434 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, 945 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं। सक्रिय केस 1050 चल रहे हैं। 105 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 210 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना रिकवरी रेट 92.7 प्रतिशत पहुंच गया है। जिलेभर में अब तक कुल 17304 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 16044 नागरिक कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।
एक लाख 52 हजार 805 ने कराया टीकाकरण
जिलेभर में शनिवार की शाम तक एक लाख 52 हजार 805 ने प्रथम डोज व 39 हजार 170 नागरिकों ने कोरोना वैक्सिनेशन करवाते हुए दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है, उनको भी कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। शनिवार की शाम तक 22 हजार 224 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ली है। कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं और स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सक्रिय केस में 791 में ग्रामीण क्षेत्र से
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक जिले में 1050 सक्रिय केस हैं। इनमें से 791 केस ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि 259 शहरी क्षेत्र के हैं। शनिवार को मिले 384 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 247 ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि 137 शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो 13.86 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र व 15.08 प्रतिशत शहरी क्षेत्र का है।
जिले में अस्पताल में भर्ती मरीजों की घट रही संख्या
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में 1234 बेड हैं। इनमें से 362 पर मरीज भर्ती हैं। जबकि 874 फिलहाल खाली हैं। जिले में फिलहाल ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है।
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आमजन की सुविधा के लिए जिले भर में 17 से अधिक स्थानों पर टेस्टिंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके अतिरिक्त अब टीमें गांव गांव व घर-घर जाकर हेल्थ सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें