फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बोले- कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए निर्णय अच्छा

Mon, 25 Dec 2023 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

ओपी धनखड़ सोमवार को रईया, तुबाहेड़ी और हसनपुर के गांवों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह भी मोदी सरकार की गांरटी है कि गलत को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का यह निर्णय केंद्र सरकार ने अच्छा लिया है। गलत कार्यवाही को सहन नहीं किया जाएगा। यह भी मोदी सरकार की गांरटी है।

विज्ञापन


वह हरियाणा के झज्जर के गांव रईया, तुंबाहेड़ी और हसनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भाजपा मिशन 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की तैयारियों के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती।

हमारी पार्टी बूथ स्तर और पन्ने तक कार्यशील है। भाजपा के पास कुशल और क्रियाशील संगठन और मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मिशन 2024 को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान योद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती पर नमन किया और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि महामना ने शिक्षा के क्षेत्र में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हुए सस्ते लोन की व्यवस्था की और सैनिकों को सम्मान दिलाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, शमशेर कासनी, सुनील, दिनेश महामंत्री, महाबीर ठेकेदार, नरेश कुमार, सितेंद्र, उमेश ठेकेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें