आसौदा टोडराण के छोटूराम अखाड़ा में स्वागत के उपरांत ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर ब
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने आसौदा स्थित छोटूराम अखाड़ा में खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपनी तरफ से एक लाख रुपये भेंट किए गए। अखाड़ा में पहुंचने पर रविंद्र छिल्लर का ग्रामीणों व अखाड़ा संचालकों के साथ-साथ पहलवानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
भाजपा नेता छिल्लर ने कहा कि सभी सामर्थ्य लोगों को खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम करना चाहिए ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर बहादुरगढ़ क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहे। उन्होंने अपनी तरफ से एक लाख रुपये अखाड़ा में सुविधाओं हेतु दान दिए। उन्होंने अखाड़ा संचालक से कहा कि भविष्य में भी अगर किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता महसूस करें तो उन्हें जरूर बताएं ताकि उस आवश्यकता को खेल व खिलाड़ियों के हित में पूरा किया जा सके। इस मौके पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर द्वारा जिस प्रकार से निस्वार्थ भाव से खेल व खिलाड़ियों का सहयोग व आर्थिक मदद की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य बताया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दयानंद, महेंद्र प्रधान पूर्व सरपंच, अत्रे, जय सिंह गिधालिया, सुरेश पंडित दिनेश एनआईएस कोच रवींद्र पहलवान, एनआईएस राजेश पहलवान, मीनू ,अशोक पहलवान जसौर खेड़ी, रामकुमार पहलवान मांडोठी, ओमप्रकाश, पंडित मोहित कसार व जयभगवान मौजूद रहे।
-फोटो 56 : आसौदा टोडराण के छोटूराम अखाड़ा में स्वागत के उपरांत ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर बराही।