फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भविष्य ज्योति कार्यक्रम 30 जून को, मेधावियों का होगा सम्मान

Sat, 28 Jun 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp20- अमर उजाला भविष्य ज्योति लोगो
विज्ञापन
झज्जर। अमर उजाला, रिलायंस मेट सिटी एवं एफडीडीआई की ओर से 30 जून को आयोजित होने वाले भविष्य ज्योति कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

30 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए मंच तैयार हो चुका है। सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में होने वाले समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर स्कूल, शहर व जिले का मान बढ़ाया है।
समारोह में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में अमर उजाला के सहयोगी रिलायंस मेट सिटी एवं एफडीडीआई हैं। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी और जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें