फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता नफे सिंह के हत्यारों व साजिशकर्ता को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है : शीला

Sat, 28 Jun 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : शीला राठी, इनेलो नेत्री।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रहे नफे सिंह राठी हत्याकांड के डेढ़ वर्ष बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्नी शीला राठी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि हत्यारों और साजिशकर्ता को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के हाथ भी अब तक खाली हैं। हत्यारों व साजिशकर्ताओं का न पकड़ा जाना भाजपा की नाकामी को दर्शाता है।
कहा कि नफे सिंह हत्याकांड में भाजपा के कई नेताओं पर सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप हैं, उनके खिलाफ नामजद एफआईआर भी है, लेकिन पुलिस व सीबीआई कुछ नहीं कर रही है। औपचारिक पूछताछ कर नामजद आरोपियों को छोड़ दिया जाना अनुचित है। उनसे कड़ाई से पूछताछ होगी तो सच बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन

शीला राठी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों व साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका परिवार और इनेलो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार और जांच एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें