फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लौटी रौनक, उपभोक्ता उमड़े

Tue, 01 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर कई दिनों से बंद पड़े स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के खुलने का उपभोक्ताओं को इंतजार था। जैसे ही सोमवार बैंक खुला तो बैंक में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। अन्य बैंकों में भी हाल इसी प्रकार का रहा।
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर अमरजीत की माने तो बेरी स्टेट बैंक में हर दिन लगभग 700 उपभोक्ताओं का आना होता था और एक सप्ताह से ज्यादा बैंक बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेरी निवासी प्रिंस ने बताया कि मैंने अपना फार्म भरने के लिए बैंक से ड्राफ्ट बनवाना था और कई दिन से बैंक बंद होने के कारण वह भी नहीं बन पाया जिससे परेशानी हुई।
एटीएम भी पड़े बंद बेरी में अलग-अलग शाखाओं के अपने एटीएम लगे हुए हैं जो कई दिन से बंद पड़े हुए हैं। बेरी जहाजगढ़ मार्ग पर पीएनबी का एटीएम तकनीकी खराबी होने के कारण बंद पड़ा है, मेन बाजार में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम भी पिछले कई दिन से बंद पड़ा था और सोमवार को देर शाम तक चालू किया गया।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अमरजीत ने बताया कि बैंक 20 फरवरी को ही बंद हो गये थे, जबकि बैैंक को 20 फरवरी से 27 फरवरी तक लगभग 2500 बुजुर्गों को पेंशन बांटने का काम करना था और जिससे वह नहीं हो पाया और सोमवार को जैसे ही बैंक खुला तो उपभोक्ताओं की भीड़ लगाने लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें