बीसीसीआई चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उद्यमियों में किसी का चेहरा खिल उठा तो कोई निराश नजर आया। चुनाव में संस्था के पूर्व अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक पूर्व मंत्री के बेटे को भी मुंह की खानी पड़ी।
चुनाव में अशोक रेढू की खुद की हार उसके गुट के लिए करारा झटका है और चुनाव परिणाम उनके लिए बेहद निराशा देने वाले रहे। हालांकि, चुनाव परिणाम में दोनों ही गुटों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
बहादुरगढ़ के उद्यमी और दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक रामकिशन सिंघल गुट को 32 वार्डों में जीत मिली, जबकि अशोक रेढू गुट ने 31 वार्डों में जीत का परचम लहराया।
आने वाले दिनों में चौधर को लेकर जोरदार रस्साकसी देखने को मिलेगी, क्योंकि अब इनमें से 21 सदस्य के पैनल का चुनाव होगा जो बाद में प्रधान का चुनाव करेगा। चुनाव में नौ वार्ड में मुकाबला बराबरी पर रहा जिनका फैसला टॉस के आधार पर हुआ।
अशोक रेढू ग्रुप
अशोक रेढू ग्रुप से वार्ड 3- कर्मबीर अग्रवाल, 9- दीपेश राठी, वार्ड 22- हरदेव सिंह, वार्ड 23- गुरेंद्र पाल वर्मा, वार्ड29 विनित गुप्ता, वार्ड 30- गज्जानंद गर्ग, वार्ड 31- अखिल मित्तल, वार्ड 32- सुरेश कत्याल, वार्ड 33- कृष्णलाल मनोचा, वार्ड 36- गजेंद्र सिंह, वार्ड 37- विकास कौशिक, वार्ड 38- मिथुन छिकारा, वार्ड 39- रोहित कपूर, वार्ड 40- गुरदीप जौली, वार्ड 43- प्रेम कुमार बेदी, वार्ड 49- अजय वत्स, वार्ड 52- अशोक कुमार,वार्ड 56- मोहित अरोड़ा, वार्ड 58- गुरुकृपाल संधु, वार्ड 59- गुरदीप सिंह, वार्ड 60- सुरेंद्र सिंह, वार्ड 61- नरेंद्र सिंघल, वार्ड 62- अनुज शर्मा, वार्ड 64- जेएस भट्टी, वार्ड 66- अमित शर्मा, वार्ड 70- राजवीर दहिया, वार्ड 71- ओमप्रकाश चावला, वार्ड 75- बिजेंद्र गुलाटी, वार्ड 77- राजेश महेश, वार्ड 79- अजय गुप्ता, वार्ड 90- सत्यवीर हुड्डा को जीत मिली।
रामकिशन सिंघल ग्रुप
रामकिशन सिंघल ग्रुप से वार्ड 5- कैलाश चंद, वार्ड 6- विजय कुमार जुल्का, वार्ड 8- अश्वनी सलूजा, वार्ड वार्ड 11- एनएल नारंग, वार्ड 12- दिनेश गोयल, वार्ड 13- सुभाष जग्गा, वार्ड 14- वीरेंद्र कुमार, वार्ड 16- विनोद कुमार जैन, वार्ड 17- अमित कपुर, वार्ड 18- ध्रुव मल्होत्रा, वार्ड 19- सुरेंद्र जिंदल, वार्ड 20- विपिन बजाज, वार्ड 26- मनोज मित्तल, वार्ड 27- विनोद मेहता, वार्ड 35- एमके देवन, वार्ड 41- हरी शंकर, वार्ड 42- अनुज गुप्ता, वार्ड 45- सुभाष चंद्र जोली, वार्ड 46- भुपिंद्र सिंह, वार्ड 47- सत्य नारायण दीक्षित, वार्ड 48- सुनील गौतम, वार्ड 55- प्रदीप जग्गा, वार्ड 63- सुरेंद्र गर्ग, वार्ड 74- विकास आनंद सोनी, वार्ड 78- विवेक खुल्लर, वार्ड 81- सुरेश गुप्ता, वार्ड 83- रामकिशन सिंघल, वार्ड 89- विजय गुप्ता, वार्ड 97- एसपी देशवालवार्ड 98- सुभाषचंद्र ग्रोवर, वार्ड 101- पन्नालाल बैद, वार्ड 106- दीपक जैन को जीत मिली।