फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई चुनाव ः 63 वार्डों में 128 प्रत्याशी करेंगे जोर-आजमाइश

Sun, 07 Jun 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के उद्योगपतियों की संस्था बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले उम्मीदवार तय हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद 17 और वार्डों में निर्विरोध चुनाव होना तय हो गया है, जबकि 25 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब बाकी 63 वार्डों में 128 उम्मीदवार जीत के लिए जोर-आजमाइश करेंगे।

बीसीसीआई चुनाव के लिए नामांकन भरने के साथ ही रूठने-मनाने का दौर शुरू हो गया था। आपसी सहमति कायम करने के लिए बैठकों का दौर चला।

बताया जा रहा है कि चुनावी ब्यार में प्यार, मनुहार से लेकर धमकाने तक के हथकंडों का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है।

कहीं सहमति बनी तो कहीं दबाव काम कर गया और कहीं दोनों से काम नहीं चला तो फैसला टॉस के सहारे भी किया गया। इसके बाद भी जो बच गए, वे चुनाव मैदान में आमने-सामने ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


एडहॉक कमेटी सदस्य बलराज पंवार ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख को तय समय सीमा के बाद अब 63 वार्डों के लिए 128 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जिनके लिए अब 20 जून को मतदान होगा।

मजे की बात यह है कि वार्ड 57 से इंद्र सिंह फोगाट और सुनील नारंग दोनों ही उम्मीदवरों ने नामांकन पत्र वापस उठा लिए, जिसके कारण अब यह वार्ड खाली रह गया है।
विज्ञापन


ये चुने गए निर्विरोध
चेंबर चुनाव में कपिल मनोचा, जितेंद्र अरोड़ा, शगुन बग्गा, राजेंद्र अग्रवाल, कृष्ण गोयल, राकेश गुगनानी, जेके अग्रवाल, प्रवीण खोसला, राजीव अदलखा, सतीश चोपड़ा, पंकज मान, विकास महेश्वरी, रवि शर्मा, सुदर्शन सिंह, गजेंद्र सिंह, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र छिक्कारा, जगदीप हुड्डा, राजीव गोयल, नितिन जैन, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, चंदीप कौल, संजय गुप्ता, अजय कोहली, गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रवीण गर्ग, अरेंद्र कुमार जैन, राजकुमार गर्ग, पीके अग्रवाल, राजीव कुमार, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप जैन, राजेंद्र मित्तल, मनोज सिंघल, मुरलीधर पवन कुमार, सत्यनारायण अग्रवाल, बलबीर सिंह व नरेश बंसल निर्विरोध चुने गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें