फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल भारत केसरी टाइटल छारा के गौरव दलाल ने जीता

Thu, 21 Mar 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : विजेता पहलवान छारा के अखाड़ा संचालक वीरेंद्र के साथ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में एकादशी पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिसमें 5 टाइटल पर 350 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इनामी दंगल में हर टाइटल में 16वें स्थान तक पहलवानों को इनाम दिया गया। दंगल में विजेता पहलवानों को लगभग 7 लाख रुपये के इनाम बांटे गए।
विज्ञापन

वीरेंद्र पहलवान ने बताया कि 55 किलोग्राम भार वर्ग में बाल भारत केसरी टाइटल में पहला इनाम छारा के गौरव दलाल ने हासिल किया। जबकि दूसरे पर सिद्धार्थ पीर अखाड़ा सिलाना रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में भारत गौरव का टाइटल खरखौदा के अश्वनी अखाड़ा के उदित ने पाया। दूसरे स्थान पर डराणा के रवि रहे। 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत अभिमन्यु टाइटल में पहला स्थान वीरेंद्र अखाड़ा छारा के सागर दलाल ने प्राप्त किया। जबकि दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम के अभिमन्यु ने दूसरा स्थान पाया। 85 किलोग्राम भार वर्ग के भारत कुमार टाइटल में वीरेंद्र अखाड़ा छारा के पुष्पेंद्र दलाल ने हासिल किया। दूसरा स्थान इसी अखाड़े के शेखर दलाल ने पाया। 85 किलोग्राम से ऊपर के वर्ग में भारत केसरी टाइटल में दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम के पहलवान सुमित ने पाया। दूसरा स्थान जींद के मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह अकादमी के विक्की ने हासिल किया। सभी विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें