पुलिस के अनुसार, कुनाल जून पर बहादुरगढ़ में कई लोगों से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं। वह विदेश में रहकर अपने सहयोगियों के जरिए जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश कुनाल जून को रविवार तड़के सुबह 3 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। कुनाल जून बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव का निवासी है और वह कथित तौर पर कजाकिस्तान में रहकर जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
रंगदारी और धमकी के कई मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, कुनाल जून पर बहादुरगढ़ में कई लोगों से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं। वह विदेश में रहकर अपने सहयोगियों के जरिए जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी को एसटीएफ की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार था और पुलिस की रडार पर था।