फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शटलकॉक चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Mon, 11 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-64: बहादुरगढ़ की विजेता खिलाड़ी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य शटलकॉक चैंपियनशिप 2026 में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। चरखी दादरी की पंजाबी धर्मशाला के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के 217 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन शटलकॉक एसोसिएशन हरियाणा एवं अपेस्का के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सुदेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शटलकॉक एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष राजीव मित्तल ने टीमों का टॉस करवाकर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की छात्राओं ने सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। महाविद्यालय की टीम में ज्योति, तनु, दिव्या, अंजू, शताक्षी, नम्रता गौर, आभा, कन्नू और विराची शामिल रहीं। डबल्स मुकाबलों में भी छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। डीएवी बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सिंगल्स मुकाबलों में अगमवीर ने यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि दीपक ने जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
डबल्स वर्ग में धैजाय दलाल और धैर्य की जोड़ी ने यूथ वर्ग में गोल्ड मेडल जीता, जबकि ओम पांडेय और मयंक की जोड़ी ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम इवेंट में हर्ष, लविश, अंशु, वैदिक, सार्थक और माधव की जूनियर टीम ने रजत पदक जीता। वहीं नैतिक, निखिल, आयुष, विशेष, कुशल और तनिष्क की यूथ टीम ने भी रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव सुदेश कुमार ने बताया कि स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी 15 से 17 मई तक आयोजित राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें