फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के बहादुरगढ़ के खंड स्तरीय स्कूली खेल 28 जुलाई से 5 अगस्त तक होंगे। इसको लेकर बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बहादुरगढ़ में ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने की। खंड खेल सचिव की जिम्मेदारी प्रिंसिपल मंजू रानी को दी गई। उन्होंने बताया कि खंड स्तर की लड़कियों की अंडर-14, 17 व 19 की सभी प्रतियोगिताएं 28 से 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

लड़कों की सभी प्रतियोगिताएं 1 अगस्त से आंरभ होगी। इसमें अंडर-14 वर्ग में छठी से नौंवीं कक्षा के विद्यार्थी जिसका जन्म 01-01-2012 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता है। वहीं अंडर-17 वर्ग में नौंवीं से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी जिसका जन्म 01-01-2009 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता है। अंडर-19 वर्ग में नौंवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी जिनका जन्म 01-01-2007 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता है।
खेलों में भाग लेने वाले विधार्थी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल विथड्रॉल, पिछली कक्षा की रिपोर्ट कार्ड, आधार कार्ड, एलिजिबिलिटी फॉर्म व सम्मरी शीट की दो कॉपी खंड स्तर के लिए जमा करवाए। इसी के साथ जिले के सभी स्कूलों को स्पोर्ट्स फंड जमा करवाना सुनश्चित किया गया है। इस मौके पर डीपीई विजय छिल्लर, शमशेर, मंजीत, देवेंदर, विवेक, रविंदर व जय सिंह सहित ब्लॉक के सभी स्कूलों से शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें