फोटो-68: बार चुनाव के लिए मतदान की तैयारी करते निर्वाचन अधिकारी व अन्य वकील। संवाद
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें प्रधान समेत चार पदों के लिए कुल 902 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा।
मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव में प्रधान पद के लिए विक्रम सिंह छिल्लर, देवेंद्र लाठर और विजेंद्र राठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उपप्रधान पद पर सुनीत सांगवान, संजय कुमार और घनश्याम राठी मैदान में हैं। अतिरिक्त उपप्रधान पद के लिए अनीता यादव, ज्योति कौशिक और प्रेमवती शर्मा चुनाव लड़ रही हैं। सचिव पद के लिए अमित छिकारा, तरुण राठी और ललित कुमार सैनी प्रत्याशी हैं।