फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन के पांच पदों पर चुनाव आज, 13 उम्मीदवार मैदान में

Fri, 11 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp10- झज्जर। बार चुनाव को लेकर बनाए बूथ के पास मौजूद चुनाव अ​धिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के पांच पदों के लिए आज सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सौरभ निर्विरोध विजयी हो चुके हैं। शेष पांच पदों के लिए 13 अधिवक्ता उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों द्वारा आज शाम को सभी पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में 1256 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार मिला है। चुनाव के लिए दो बूथ और आठ बूथ कैबिन बनाए गए हैं। बूथ नंबर एक पर क्रम संख्या एक से 650 तक के अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसके लिए एक से चार तक के बूथ कैबिन का उपयोग होगा। बूथ नंबर दो पर क्रम संख्या 651 से 1303 तक के अधिवक्ता वोट डालेंगे। यहां पांच से आठ तक के बूथ कैबिन इस्तेमाल किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारियों ने बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार शाम तक 1255 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार था। वीरवार को एक अधिवक्ता को बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा से अनुमति मिली। इसके बाद कुल 1256 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। सभी पदों पर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें