भाजपा सरकार ने गेटवे ऑफ बहादुरगढ़ को गेटवे ऑफ बेरोजगारी, गेटवे ऑफ अपराध तथा गेटवे ऑफ महंगाई बना दिया है। यह कहना है जजपा नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला का। वे शनिवार को गांव कानोन्दा में जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण राठी द्वारा आयोजित युवा आगाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि वे खाप पंचायतों का सम्मान करते हैं, लेकिन खाप का राजनीतिकरण अनुचित है। रमेश दलाल के आरोपों को निराधार ठहराते हुए दुष्यंत ने कहा कि वे शनिवार को बहादुरगढ़ के बाद रोहतक, कोसली व जींद में रहेंगे। लेकिन उनसे अकेले मुलाकात कर चुके दलाल केवल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कानोन्दा के फौजी फार्म हाउस में उमड़ी भीड़ को 22 सितंबर को रोहतक के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सम्मान दिवस का निमंत्रण भी दिया और सफल जनसभा के आयोजन के लिए पार्षद प्रवीण राठी की पीठ भी थपथपाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ईमानदारी से सरकार चलाने की बजाय भाजपा ने केवल गुमराह किया। अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है, कमेरे की कमर टूट गई है। आशीर्वाद यात्रा के नाम पर सीएम ने खजाने के करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए। चार बार प्रदेश जलाने और माइनिंग घोटाला, प्राइवेट बस घोटाला, बिजली मीटर घोटाला व एससी छात्रवृत्ति आदि घोटाले करने के बाद किस मुंह से मुख्यमंत्री आशीर्वाद मांग रहे हैं। जनसभा में राजदीप फौगाट, बलवान सुहाग, राकेश जाखड़, उपेंद्र कादियान, नरेश जून, प्रदीप देसवाल, संजय दलाल, नरेंद्र देसवाल, प्रवीण बराही, अशोक कानोन्दा, अर्जुन खैरपुर, मनजीत मुकुंदपुर, पवन बराही, उमेद सेन, बंटी दलाल, चांद माजरा, सुरेंद्र अहलावत, देवेंद्र बामडोली, सत्येंद्र लड़रावण, बलजीत कुलासी, बबीता, सोनिया भारद्वाज, तेजा पहलवान, संदीप अहलावत, ओमप्रकाश परनाला, जगदीश कादियान और प्रोफेसर चरण सिंह आदि मौजूद रहे। मंच संचालन नरदेव दहिया ने किया।