फोटो 15 : खबर 10 के साथ फोटो । सिविल अस्पताल में इलाज कराने के बाद बाहर निकलता गार्ड।
- फोटो : Bahadurgarh
रोहद टोल प्लाजा पर शुक्रवार की दोपहर फिर से विवाद गहरा गया। शुल्क दिए बिना निकलने की कोशिश कर रहे कार सवारों को सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो दो युवकों ने लोहे का ड्रम उठाकर उसके सिर पर दे मारा। घायल सिक्योरिटी गार्ड नागरिक अस्पताल में भर्ती है। जबकि पुलिस उक्त दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
गांव मांडोठी निवासी अनिल टोल प्लाजा पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। शुक्रवार की दोपहर वह लाइन नंबर-12 पर तैनात था। करीब तीन बजे रोहतक की ओर से एक कार वहां आकर रुकी। उक्त युवकों ने टोल पर शुल्क देने से इंकार कर झगड़ा शुरू कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड अनिल जब उन्हें समझाने लगा तो युवक तैश में आ गए। उनमें से एक युवक ने नजदीक रखा लोहे का ड्राम उठाकर अनिल के सिर पर मारा। इससे अनिल को चोट आई। अन्य कर्मचारियों ने उक्त दोनों युवकों को काबू कर लिया। जबकि अन्य युवक कार लेकर भाग गए। इसके बाद घायल अनिल को कर्मचारी नागरिक अस्पताल में ले गए। जबकि दोनों युवकों को थाने में ले जाया गया। देर शाम तक इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।