फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार से टक्कर मारकर युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Feb 2026 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कार से टक्कर मारकर घायल करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जटवाड़ा निवासी दिव्य राठी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी तुषार उर्फ सोनू, विनय और सूरज उर्फ सनी के साथ कहासुनी हुई थी। मामला आपस में सुलझ गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बाद से उक्त युवक उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
8 फरवरी की रात करीब पौने 12 बजे वह स्कूटी से सैनीपुरा होते हुए घर जा रहा था। आरोप है कि कृष्णा गार्डन के पास तुषार ने अपनी कार से उसका पीछा कर स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें