फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में छाया अपना जतिन

Sun, 10 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
Jatin - फोटो : Bureau
विज्ञापन
ताइवान में अभी हाल ही में संपन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान जतिन छाया रहा। जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उसकी जीत से कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को जतिन का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

ताइवान में 7 जुलाई को एशियन कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एशियाई देशों के कई पहलवानों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ स्थित बुल्लड़ अखाड़े के जतिन पहलवान ने भी दम दिखाया। जतिन के दांव पेंच 69 किलोग्राम भारवर्ग में सब पर भारी पड़े। प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित करके जतिन ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। जतिन ने पहला मुकाबला कजाकिस्तान के पहलवान को 4-0 से और दूसरा मुकाबला जापानी पहलवान को 10-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जतिन ने कजाकिस्तान के पहलवान को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

बुलड़ अखाड़े के संचालक वीरेंद्र और कोच हरेंद्र दलाल ने शिष्य जतिन की जीत पर खुशी जताई। वीरेंद्र ने कहा कि मात्र 16 साल का जतिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि जतिन एक दिन बहुत बड़ा पहलवान बनेगा। वीरेंद्र ने कहा कि रविवार 11 जुलाई को जतिन देश लौटेगा। उसका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें