फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 392 के साथ एक्यूआई खतरनाक स्तर पर, आमजन परेशान

विज्ञापन
-फोटो 62 : नहर किनारे जलता कूड़ा और उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण की रफ्तार बढ़ रही है। गत दो दिनों से स्मॉग कम है, लेकिन एक्यूआई लगातार लाल रंग में बना हुआ है। सोमवार को सुबह 8 बजे एक्यूआई जहां 392 दर्ज हुआ। वहीं शाम होते-होते यह 330 पर पहुंचा। हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण लोगों को सिरदर्द की परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन शहर में कूड़ा जलाने और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। हवा की गति और तापमान कम होने के कारण भी प्रदूषण बढ़ रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया का कहना है कि अभी प्रदूषण में कमी आने की संभावना नहीं है। शहर में नगर परिषद, औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी की ओर से टैंकरों और स्मॉग गन के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

सतर्कता बरतें बुजुर्ग, बच्चे व सांस के मरीज : बहादुरगढ़ में ठंड बढ़ने के साथ ही एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों व सांस के मरीजों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने वायु प्रदूषण से बचाव के ये उपाय सुझाए हैं।
विज्ञापन

-फोटो 62 : नहर किनारे जलता कूड़ा और उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें