झज्जर। जिले की सभी आईटीआई में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनकी पहली मेरिट सूची तीन जुलाई को लगेगी। पहली कट ऑफ में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी।
झज्जर एट गुढ़ा आईटीआई के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि दाखिले से दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, व मोबाइल नंबर के साथ-साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है।
आईटीआई गुढ़ा में अब तक 1499 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि सीट 508 हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन इलेक्ट्रीशियन में 395 और कोपा में 198 आवेदन आए हैं जबकि सबसे कम आवेदन वुड वर्क नड्यूल में 6 और सेविंग टेक्नालॉजी ड्यूल में मात्र 10 आवेदन आए हैं। इसके अलावा फीटर के 162, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन के 99, वायरमैन के 100, मैकेनिक डीजल के 73, पलंबर के 66, वेल्डर के 52, ड्राफ्ट्समैन सिविल ड्यूल के 55, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ड्यूल के 51, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ड्यूल के 47, मैकेनिक डीजल ड्यूल के 32, वेल्डर ड्यूल के 19, मैकेनिक ट्रैक्टर ड्यूल के 18, मैकेनिक ट्रैक्टर के 18, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल के 98 आवेदन आए हैं
किस आईटीआई में कितनी सीट व कितने आए आवेदन
आईटीआई सीट आवेदन झज्जर एट गुढ़ा 508 1499
झज्जर एट गुढ़ा महिला 152 75
आसौदा 128 204
बहादुरगढ़ महिला 176 146
भापड़ोदा 284 237
दूबलधन 128 226
जहांगीरपुर 152 263
मातनहेल 568 764
साल्हावास 504 922
खुड्डन 192 312
पहाड़ीपुर 172 207