फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की

Sun, 07 Apr 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के लिए समझाते एसएचओ व आरएसओ सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड व अन्य बाजारों में बढ़े अतिक्रमण को हटवाने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस प्रभारी व आरएसओ सदस्य सड़कों पर उतरे। दुकानदारों को सड़कों पर अतिक्रमण न करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण किया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

60 फुट चौड़ा रेलवे रोड अतिक्रमण के चलते 20 से 25 फुट चौड़ा रह गया है। जिसके चलते राहगीर परेशान हो रहे हैं। इसी समस्या के हल को लेकर रविवार को यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार की टीम ने रेलवे रोड का दौरा किया और दुकानदारों को समझाया कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें। यातायात पुलिस टीम के साथ सड़क सुरक्षा संगठन से जुड़े कई सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों से आग्रह किया कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अपनी दुकानों तक ही सामान रखें, बाहर फुटपाथ व सड़क पर सामान न रखें। यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से जाम लग जाता है और लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि दुकानदार समझाने के बाद भी नहीं मानते तो नगर परिषद का सहयोग लिया जाएगा। आरएसओ सतीश शर्मा और प्रवीण शर्मा ने भी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह सड़क पर अपनी दुकानों का सामान न लगाएं। अतिक्रमण की बढती संख्या से जनता को असुविधा होती है। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी दुकानदार नहीं मानें तो शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय समय पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद द्वारा कारवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें