फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी ग्रांट से गांवों में विकास कार्य करने के लिए 10-10 लाख देने की घोषणा

Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लोगों को संबाधित करते विधायक राजेश जून। स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने मंगलवार को हलके के चार गांव का धन्यवादी दौरा किया है। चारों गांव की चौपाल में पहुंचे विधायक राजेश जून का स्वागत किया और गदा भेंटकर सम्मान किया। जून ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बहादुरगढ़ हलके के गांवों के विकास के लिए भेजी गई सवा तीन करोड़ की ग्रांट में से गांवों में विकास कार्य करने के लिए 10-10 लाख लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक जून ने कहा कि वह पूरे 5 साल लोगों के बीच रहकर सेवा करने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान भी करेंगे। बहादुरगढ़ हलके के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराकर हरियाणा का विकसित हलका बनाने का काम करेंगे। जून ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया है कि बहादुरगढ़ विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उनसे अवगत कराएं ताकि उन सभी का समाधान करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जा सकें। बहादुरगढ़ में जनसुविधाओं से संबंधित जो भी विकास कार्य होने हैं उनके एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ भिजवाए जाएं ताकि उन सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट को मंजूर करने का काम किया जा सके। इस मौके पर युवराज छिल्लर पूर्व पार्षद, बलराज दलाल, टेकराम, माण्डू पहलवान, नरेश छिकारा, सुरेंद्र दलाल, दिलबाग जून, रमेश राठी, अमर सिंह देसवाल, लीलू नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें