फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा गांव में मकान का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी

Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में एक मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण चोरी कर ले गए। थाना आसौदा पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र निवासी छारा पाना मान्यान ने बताया कि वह फिलहाल बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में परिवार के साथ रहता है। गांव में पैतृक मकान है। जो बंद रहता है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह उसके पड़ोसी सुनील का उनके पास फोन आया कि घर का ताला टूटा पड़ा है। घर पहुंचकर देखा तो घर के अंदर रखी अलमारी व तिजोरी टूटी मिली। इसमें रखा सोने का हार, सोने का टिका, सोने की अंगूठी, चांद-सूरज सोने क व दो जोड़ी तागड़ी, दो हथफुल, चार पाजेब, पांच चांदी के सिक्के गायब मिले। रसोई गैस सिलेंडर भी चोरी हुआ मिला। इसकी शिकायत मांडोठी चौकी पुलिस को दी गई। आसौदा थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें