फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आचार संहिता का एलान...अटक सकते हैं 250 करोड़ के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता शुक्रवार से लग गई। ऐसे में अब वह कोई काम नहीं हो सकेंगे, जिन पर अब तक काम चालू नहीं हुए हैं। जिले में ऐसे लगभग 100 के आसपास विकास कार्य हैं, जिनके टेंडर लगे हुए थे या हाल ही में खोले गए थे। अब यह काम चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नगर परिषद झज्जर ने लगभग 37 विकास कार्यों के टेंडर लगाए हुए थे। हाल ही में कुछ गलियों के टेंडर खोले गए थे, लेकिन उन पर काम शुरू नहीं हुआ था। इन पर लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। इसके अलावा कई धर्मशाला व पार्क के काम भी अटक गए हैं। इसी प्रकार से जन स्वास्थ्य विभाग ने भी अलग-अलग विकास कार्यों के लगभग 13 टेंडर लगाए हुए थे। इसी प्रकार से सिंचाई विभाग के पांच, पंचायती राज विभाग के 19, हुडा ने एक विकास कार्य के टेंडर लगाए हुए थे। अब यह सभी काम चुनाव आचार संहिता हटने के बाद होंगे। जिले में होने वाले 100 विकास कार्यों में से लगभग 20 विकास कार्यों के टेंडर अलग-अलग विभाग ने शुक्रवार को ही लगाए थे।

झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के टेंडर लगे, लेकिन अब काम बाद में होगा
पिछले दिनों ही सरकार ने झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के निर्माण के लिए 20 करोड़ से अधिक की राशि की प्रशासनिक मंजूरी थी। उसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने उसका टेंडर भी लगा दिया था, लेकिन अब चुनाव आचार संहिता के चलते यह काम बाद में होगा। कुछ दिन पहले ही विभिन्न खापों ने डीसी से मुलाकात कर झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के निर्माण की मांग की थी, जिस पर डीसी ने आश्वासन दिया था कि टेंडर लगा दिया गया है। चुनाव आचार संहिता नहीं लगती तो इसका निर्माण शुरू होगा, लेकिन आचार संहिता लगने पर मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें