फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंजू के पौधे लगाने के शौक ने घर को बना डाला बगिया

विज्ञापन
28jjrp21- अपने घर की बगिया में पौधों को देखती अंजू बागड़ी। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में मैनेजर के रूप में कार्यरत अंजू बागड़ी पिछले काफी सालों से जीव परोपकार समिति से जुड़ी हैं जिसका काम पौधरोपण करना ही नहीं बल्कि पक्षियों के लिए भी काम करना है। समिति से जुड़े कार्यों को देखते हुए ही उन्होंने चार साल पहले घर में बगिया बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत तुलसी, पाम के पौधे से की जो आज एक पूरी बगिया का रूप ले चुके हैं। अंजू ने अपने कमरे के बाहर बालकनी में यह बगिया बनाई हुई है जिसकी वह खुद देखरेख करती हैं। अंजू ने बताया कि चार साल पहले पति के साथ जाकर पौधे लेकर आई थीं। उस समय नया-नया पौधे लगाने का शौक शुरू हुआ था जो अब बागवानी का रूप ले चुका है।
उनकी बगिया में तुसली, पाम के अलावा मनी प्लांट, एलोवीरा, मेरीगोल्ड प्लांट, स्नेक प्लांट, फ्लावर प्लांट के पौधे लगाए हुए हैं। वह खुद प्रतिदिन इनको पानी देने के अलावा समय-समय पर खाद डालती हैं।
विज्ञापन


पूरे परिवार को बगिया से लगाव
अंजू ने बताया कि पूरे परिवार को बगिया से लगाव है। बच्चे भी सर्दी हो या गर्मी इनके पास ही बैठकर अपनी पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बगिया के कमरे के बाहर बालकनी में इसलिए लगाई है ताकि बच्चों को भी प्रकृति का पता लग सके। यही नहीं पॉम पौधा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। गर्मी के दिनों में ठंडी हवाओं का आनंद भी मिलता है।
सब्जियां भी लगाई
अंजू ने अलग-अलग तरह के पौधे घर की बगिया में लगाए हुए हैं। इसमें सब्जियों के पाैधे भी शामिल हैं। इसमें फिलहाल हरी मिर्च, शिमला मिर्च और टमाटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सब्जियों का प्रयोग वह घर पर करती हैं। बाहर से इनकी खरीद नहीं करतीं।

एक्सपर्ट व्यू
गार्डनर विजय कुमार का कहना है कि इस समय सर्दी का मौसम है लेकिन दिन में तेज धूप भी निकल रही है। पौधों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पानी संतुलित मात्रा में दिया जाना भी जरूरी है ताकि पौधा खराब न हो जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें