फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंडर-19 विश्व कप जीतना है लक्ष्य : कनिष्क चौहान

विज्ञापन
28jjrp22- झज्जर। अपनी माता के साथ कनिष्क चौहान। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
झज्जर। गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में चयन होने पर परिवार में खुशी है। विश्व कप की चयनित भारतीय टीम में कनिष्क चौहान का नाम देखने पर परिवार भावुक हो गया। इसके बाद से कनिष्क व परिवार को बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

कोई घर पहुंचकर तो कोई फोन के माध्यम से परिवार को शुभकामनाएं दे रहा है। बीसीसीआई की तरफ से शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और साउथ अफ्रीका दौरे की भारतीय टीम की घोषणा की गई। इस दौरान साउथ अफ्रीका दौरे और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए कनिष्क का भी भारतीय टीम में चयन किया गया।
इस दौरान देर शाम को जैसे ही कनिष्क की माता सरिता चौहान ने बीसीसीआई की साइट देखी तो आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित हुई मिली। सरिता चौहान ने भारतीय टीम की पूरी लिस्ट देखी तो साउथ अफ्रीका दौरे और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए कनिष्क का नाम देखा। इसके बाद वह भावुक हो गईं।
विज्ञापन

कनिष्क चौहान ने कहा कि वह शनिवार को सिरसा अकादमी में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान उनको कोच के माध्यम से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और साउथ अफ्रीका दौरे पर चयन होने की सूचना मिली। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में चयन होने पर उनको बहुत खुशी हो रही है।
बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फिल्डिंग में किया सुधार
उन्होंने बताया कि उनको इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया व एशिया कप के मैचों के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फिल्डिंग में सुधार किया है। एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में शायद भारतीय टीम का दिन ही खराब था कि उस दिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन अब पुरानी सभी गलतियों को सुधारते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतना ही एकमात्र लक्ष्य है।
मां सरिता चौहान ने बताया कि उनको अभी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घाेषित होने की उम्मीद नहीं थी जबकि अभी साउथ अफ्रीका दौरे की टीम की घोषित होने की उम्मीद थी। बेटे के दोनों टीमों में चयन होने पर बहुत खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका दौरे और आईसीसी अंडर-9 विश्व कप में कनिष्क शानदार प्रदर्शन करेंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे के मैच
भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 की टीम के बीच तीन से सात जनवरी तक साउथ अफ्रीका में तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेली जाएगी। इस दौरान तीन, पांच और सात जनवरी को एकदिवसीय मैच होंगे। इसके बाद भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप खेलने के लिए जिंबाब्वे रवाना होगी।

अंडर-19 विश्व कप में खेले जाने वाले मैच
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के तीन लीग चरण के मैच होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस दौरान भारत के 15 जनवरी को यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, 17 को बांग्लादेश और 24 को न्यूजीलैंड टीमों के साथ मैच होंगे। इसके बाद सुपर सिक्स, सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

28jjrp22- झज्जर। अपनी माता के साथ कनिष्क चौहान। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें