फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रशर से भरे ट्रक के नीचे दबा मासूम, मौके पर मौत

विज्ञापन
29jjrp16- झज्जर। मौके पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। क्रशर से भरे एक ट्रक के नीचे दबने से 11 साल के गौरव उर्फ नितेश की मौके पर मौत हो गई। घटना जहाजगढ़ मोड मिनी बाइपास की है। गौरव खेड़ी खुम्मार गांव में वीरवार को साइकिल पर लस्सी लेने जा रहे थे। नागरिक अस्पताल की तरफ से आ रहा ट्रक पलट गया। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने मौके पर एक बुलडोजर व दो हाइवा बुलाए। इसके बाद पुलिस ने बुलडोजर की मदद से क्रशर को हटाया। वहीं बाद में हाइवा की मदद से ट्रक को उठाकर किशोर को बाहर निकाला।
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक दबा रहा किशोर
मिनी बाइपास पर वीरवार सुबह पौने 9 बजे घटना हुई। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। करीब एक घंटे तक किशोर ट्रक के नीचे दबा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू की और पौने 10 बजे शव को निकाला। परिजनों ने गौरव को जैसे ही ट्रक के नीचे दबा देखा तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरव के माता-पिता और दादा-दादी गहरे सदमे में हैं। इस दौरान पुलिस व आसपास के लोग उनको संभालते नजर आए।


मजदूरी करते हैं पिता
गौरव के पिता देवेंद्र ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से झज्जर में रह रहे हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के गांव सहपऊ के रहने वाले हैं। दादा मोहन सिंह दो माह से आर्य नगर में रहते हैं और माता-पिता खेड़ी खुम्मार गांव में रहते हैं। गौरव स्कूल नहीं जाता था। पिता ने दोनों बच्चों को दादा-दादी की देखभाल के लिए उनके पास रखा था। इसके अलावा उसका छोटा बेटा करीब आठ वर्षीय अनिकेत भी दादा के साथ रहता है। अनिकेत चौथी कक्षा में पढ़ता है।




वर्जन
शहर के मिनी बाइपास क्रशर से भरे एक ट्रक के नीचे दबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज की है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना झज्जर।

29jjrp16- झज्जर। मौके पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए। संवाद

29jjrp16- झज्जर। मौके पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए। संवाद

29jjrp16- झज्जर। मौके पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें