फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडौठी में आर्मी जवान ने खुद को मारी गोली

Wed, 10 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडौठी निवासी 30 वर्षीय आर्मी जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण ने अज्ञात कारणों के चलते अपने प्लाॅट में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। विजय वर्तमान में पंजाब के नाभा में आर्मी में बतौर लांस नायक तैनात थे। उनकी रिटायरमेंट में मात्र एक साल शेष बचा था।
विज्ञापन

माडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय पिछले छह महीने से छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार को अचानक उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें