फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी रोहतक की सम्मान दिवस महारैली : आदित्य देवीलाल

Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : लोगों को संबोधित करते इनेलो नेता आदित्य चौटाला। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जननायक ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस महारैली का निमंत्रण देने के लिए इनेलो विधायक दल नेता आदित्य देवीलाल अपने बहादुरगढ़ दौरे के दूसरे दिन विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


आदित्य देवीलाल ने मंगलवार को जसौर खेड़ी, आसोदा, बराही, सांखोल, जाखोदा, मांडोठी, टांडाहेड़ी, सराय औरंगाबाद व कसार का दौरा कर लोगों को 25 सितंबर की सम्मान दिवस महारैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में भाजपा सरकार ने केवल लोगों में जातपात का जहर घोलने, धर्म के नाम पर बांटने और प्रदेश का भाईचारा खराब करने का काम किया है।
भारी बरसात के कारण आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है, जिस कारण किसानों की हजारों एकड़ भूमि जल मगन हो चुकी है। फसल बर्बाद होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके लिए सरकार को विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत देने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ हलके की बात की जाए तो यहां भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव बना हुआ है, जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले 10 दिनों से लोग जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है।
इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने भी लोगों को 25 सितंबर की सम्मान दिवस महारैली का निमंत्रण दिया और कहा कि जिस प्रकार नफे सिंह राठी हमेशा लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते थे, उसी प्रकार उनका परिवार भी हलके की जनता के साथ हर स्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान, जिला शहरी अध्यक्ष व प्रभारी रामनिवास सैनी, इनेलो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम ढिल्लो, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, पूर्व सरपंच महेंद्र दलाल, राजबीर परनाला, सुरेन जसौर खेड़ी, अंकित भारद्वाज, सुभाष सैनी, योगेंद्र राठी, अनिल सरपंच, उमराव सिंह राठी, महेंद्र सिंह राठी, देवेंद्र दहिया, रणधीर सिंह, मास्टर रामधन दलाल, सोनू सैनी, ईश्वर छिल्लर, सूरजमल दलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें