फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जैन समाज ने भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक मनाया

विज्ञापन
-फोटो 56 : भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए जैन समाज से जुड़े व्यक्ति। स्रोत समाज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर उन्हें नमन किया गया। अनाजमंडी स्थित पांडूशिला पर जैन समाज से जुड़े लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन ने बताया कि रविवार को हुए इस कार्यक्रम में सुबह 7 बजे शांतिधारा हुई। वहीं साढ़े 7 बजे भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद नवकार मंत्र का जाप हुआ और दोपहर के वक्त भंडारा किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, पार्षद अन्नू सिंघल समेत समाज से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। प्रधान सुनील जैन ने कहा कि जैन पंथ के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय और अपिरग्रह की सुक्षम व्याख्या की थी। उन्होंने घोर तपस्या, धर्म पालन के मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मों का क्षय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नरेंद्र जैन, नितिन जैन, जनैंद्र जैन, विजय जैन, रत्तन जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, संजय जैन, सुरेंद्र जैन, लाला जैन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें