फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा ले उड़ी प्रदूषण, शाम को एक्यूआई<bha>@</bha>300

Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में शनिवार को शाम के समय कम हुआ एक्यूआई के बाद का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे क्षेत्रवासियों को शनिवार की शाम मामूली राहत मिली। सुबह के समय हवा की गति कमजोर रही। जबकि शाम होते-होते हवा की गति 16 से 18 किलोमीटर दर्ज हुई। इसके बाद एक्यूआई धड़ाम हुआ और यह महरूम से ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे बहादुरगढ़ में एक्यूआई 426 दर्ज किया गया था जबकि शाम होते-होते यह कम हुआ और ऑरेंज जोन में 300 पर पहुंचा। नवंबर का आधा माह बीत गया है। बहादुरगढ़ में नवंबर प्रदूषण के लिहाज से खराब बीत रहा है। शुरुआत से लेकर अब तक एक्यूआई दो बार 250 से नीचे, दो बार हरे रंग में, एक बार 350 से नीचे दो बार, 400 से नीचे चार दिन, 450 के पार एक बार, 450 के नीचे दो बार रहा।
15 नवंबर को एक्यूआई ऑरेंज जोन में 300 दर्ज हुआ। यह काफी राहत भरी बात है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 15 नवंबर को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना जताई थी। हवा की गति भी तेज होने की बात कही थी। उसी के अनुरूप दोपहर बाद चली हवा ने एक्यूआई को कम किया और लोगों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा नवंबर में प्रदूषण का स्तर

तारीख
एक्यूआई की स्थिति

1 नवंबर

202

2 नवंबर

327

3 नवंबर

237

4 नवंबर

86

5 नवंबर

48

6 नवंबर

297

7 नवंबर

392

8 नवंबर

333

9 नवंबर

388

10 नवंबर

377

11 नवंबर

412

12 नवंबर

402

13 नवंबर

453

14 नवंबर

391

15 नवंबर

300









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें