फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती के हैवीवेट में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे रोहद के रजत

Sun, 16 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : रोहद के रजत को सम्मानित करते कुश्ती आयोजक व अन्य। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुश्ती के हैवीवेट वर्ग में रोहद गांव के रजत पहलवान हिमाचल में ज्वालाजी महादंगल में छाये रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए ढाई लाख की कुश्ती में रजत ने छोटा सद्दाम पहलवान को परास्त किया। रजत की जीत पर परिजनों और कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


हिमाचल के कांगड़ा स्थित ज्वालामुखी में 12 नवंबर को माता ज्वालाजी कुश्ती का आयोजन हुआ था। देश के कई नामी व प्रतिभाशाली पहलवानों ने इसमें भाग लिया। रजत पहलवान ने भी जोर आजमाइश की। ढाई लाख की ईनामी कुश्ती के लिए रजत का सामना होशियारपुर के छोटा सद्दाम पहलवान के साथ हुआ। रजत छाये रहे और जीत दर्ज की। विधायक व आयोजकों ने रजत पहलवान को गदा व ईनामी राशि से सम्मानित किया।
रजत पिछले कुछ वर्षों से मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में कॉमनवेल्थ चैंपियन धर्मेंद्र दलाल का शिष्य हैं। हैवीवेट 125 केजी कैटेगरी के पहलवान एशियन चैंपियनिशप में देश के लिए मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें