फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ज्वेलर्स शॉप के बाद अब किरयाणा स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर घुसे चोर

Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : दुकान में चोरी की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित कोमल ज्वेलर्स में हाल ही में करोड़ों की चोरी की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक के पास गांधी मार्केट में एक किरयाणा स्टोर से 80 हजार की चोरी हो गई। चोर शनिवार रात दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले के लॉक तोड़कर नकदी चुरा ले गए। लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

दुकानदार जयंत ने बताया कि उनकी गांधी मार्केट में सतनाम ग्रॉसरी के नाम से दुकान है। वे रविवार सुबह करीब पौने 9 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो शटर आधा टेढ़ा हुआ मिला। अंदर झांककर देखा तो 50-50 और 20-20 रुपये के कुछ नोट बिखरे पड़े थे। उन्हें दुकान में चोरी की आशंका हुई। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शटर खोलकर देखा और सामान व गल्ला चेक किया तो पता चला कि चोरों ने काउंटर में बने गल्ले को तोड़कर करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं। अन्य सामान में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। जयंत ने बताया कि रात अधिक होने की वजह से नकदी घर नहीं लाई गई थी और कुछ राशि की पेमेंट भी करनी थी।
विज्ञापन



शटर उखाड़कर चोरी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शहर में व्यापारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूरी मार्केट में ही एक भी सीसीटीवी नहीं मिला है।
विज्ञापन


- परमजीत सिंह, एसएचओ, थाना लाइनपार, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें