फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के हिमांशु ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना रिकाॅर्ड, 80 मीटर 38 सैंटीमीटर थ्रो कर जीता स्वर्ण

Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp06- हिमांशु अपने कोच के साथ। स्रोत-कोच
विज्ञापन
झज्जर। भुवनेश्वर उड़ीसा में चल रही नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने सभी रंगों के पदक जीते। झज्जर के हिमांशु जाखड़ ने जेवलिन थ्रो में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना चैंपियनशिप का रिकाॅर्ड तोड़कर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

18 साल के जेवलिन थ्रो इवेंट में हिमांशु (झज्जर) ने 80 मीटर 38 सैंटीमीटर की उम्दा थ्रो कर नया चैंपियनशिप मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा को दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 76 मीटर 50 सेंटीमीटर का विजयवाडा आंध्रप्रदेश 2014 में नीरज चोपड़ा के नाम रहा। इसमें रजत पदक कृष्ण चंद्रा मध्यप्रदेश एवं धरनीधरण टी तमिलनाडु ने कांस्य पदक जीता है।
देव पानीपत ने शाॅटपुट में स्वर्ण पदक, मीनाक्षी फतेहाबाद जेवलिन थ्रो स्वर्ण पदक, अनीषा सिंहमार सोनीपत कांस्य पदक, रितिक रोहतक ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, तमन्ना फतेहाबाद ने लांग जंप में कांस्य पदक जीता। 16 साल फीमेल वर्ग में मीनाक्षी (फतेहाबाद) ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 44 मीटर 97 सैंटीमीटर की लंबी थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अनीषा सिंहमार (सोनीपत) ने 42 मीटर 81 सेंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीता। योगिता बैसला दिल्ली ने रजत पदक, रितिक (रोहतक) ने 20 साल लड़का डिस्कस थ्रो इवेंट में 55 मीटर 19 सेंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। इसी प्रकार वैभव हिमाचल प्रदेश ने स्वर्ण पदक और हंसराज धयाल राजस्थान ने कांस्य पदक जीता।
लांग जंप में 20 साल की तमन्ना (फतेहाबाद) ने 5 मीटर 96 सेंटीमीटर की लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता और मुबसिना मोहम्मद लक्ष्यद्वीप ने स्वर्ण पदक एवं तरिंका टेटा छत्तीसगढ़ ने रजत पदक, 20 साल डैक्थलान में मंयक कुमार (भिवानी) ने 6412 अंक अर्जित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
इस इवेंट में जिनोय जायन केरला ने स्वर्ण पदक, उपकार राजस्थान ने रजत पदक विजेता बनकर अपने अपने राज्यों का मान बढ़ाया। एथलेटिक्स हरियाणा टीम में टीम मैनेजर पुनीत, रोहताश, टीम कोच जसवंत सिवाच और बीरबल को नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में एथलेटिक्स हरियाणा के 145 एथलीट खिलाड़ियों का दल प्रदेश का दम दिखा रहा है। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद ने बताया कि 16 साल मेल में देव (पानीपत)ने शाॅटपुट इवेंट में 16 मीटर 66 सेंटीमीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक और मंताज सिंह पंजाब ने रजत एवं कौशल गिरी बिहार ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की तरफ से चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 14 अक्तूबर तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें