नए कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। कॉलेजों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सेमिनार लगाए जाने चाहिए। लोगों को पता लगना चाहिए कि नए कानून लागू हो रहे हैं। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। यह सरकार ने नहीं करवाई है।
रवि, एडवोकेट
कानून लागू करने में जल्दबाजी कर दी है। पहले सभी को जागरूक करना चाहिए था। कानून को जानने वाले भी है, उनको भी नए कानून का पता नहीं है। बडे़ स्तर पर जागरूक का अभियान चलाना चाहिए था। अभी पुलिस कर्मियों को भी नहीं पता। नए और पुराने वकीलों को भी नए कानूनों की पूरी जानकारी नहीं है।
एडवोकेट अजय मेहरा
बढि़या कानून है। मोदी सरकार ने अंग्रेजों के समय को खत्म करने का काम किया है। इनकी पुलिस की ही ट्रेनिंग दी गई है। अभी पुलिस, वकील व आम जनता को पूरी तरह से जानकारी नहीं है। इस बारे में जागरूकता की कमी है। इस पर अभियान चलाया जाना चाहिए।
एडवोकेट राजबीर सिंह
कानून पुराने हो चुके थे। नए कानून बेहतर है। जल्द ही लोगों को न्याय मिल सकेगा। लोगों को इस बारे में जागरूक करना चाहिए। नए और पुराने वकीलों को नए कानून का अभी पूरा ज्ञान नहीं है। उनको बताना चाहिए। लोगों को पता नहीं कि सेक्शन क्या है, उसके लिए सजा क्या है।
रण सिंह, एडवोकेट