फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सवा 9 लाख के माल का गबन करने का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद स्थित स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी के साथ हेराफेरी कर लाखों रुपये के पाइपों पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहद स्थित जिंदल स्पेक्टिकल प्रोडक्ट कंपनी के अधिकारी सुनील गुप्ता ने कहा है कि कंपनी में स्टेनलेस स्टील पाइप बनाए जाते हैं। गाजियाबाद स्थित एक उपभोक्ता के पास 27 नवंबर को 15 हजार 195 किलो पाइप की सप्लाई जानी थी। डिलिवरी के लिए हसनगढ़ स्थित साहिल नाम के एक ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया था। वह खुद ही ट्रक चलाता है। गत 28 नवंबर को साहिल ने कंपनी में फोन कर ई-वे बिल की तारीख बढ़ाने के लिए कहा। इस पर 29 नवंबर तिथि निर्धारित कर दी गई। उस दिन उसने गाजियाबाद में माल उतार दिया।
विज्ञापन

वहां जांच के दौरान केवल 11 हजार 207 किलो की ही डिलिवरी पाई गई। आरोपी चालक ने 9 लाख 30 हजार 982 रुपये के माल का गबन कर लिया। अपने स्तर पर जांच के बाद अब पुलिस को शिकायत दी है। उधर, आसौदा थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें