फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वीजा लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अक्तूबर 2024 को बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका वीजा लगवाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति ने उसके साथ 20 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक घरेलू महिला है। उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखी, जिसमें उसे बिना वर्क परमिट कनाडा भेजने का वादा किया। इसके बाद उससे व्हाट्सएप पर बातचीत की। उसकी सारी डिटेल मांगी गई। उसके बाद उसका आवेदन जमा करवाने के नाम पर 20 लाख से ज्यादा रुपये का साइबर फ्रॉड किया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने मनीष निवासी बहेरा जिला सीधी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भी दिया गया।
पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने साइबर एडवाइजरी जारी की
पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने विदेश जाने के इच्छुक युवाओं से फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेन्टों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें और भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको ठगी का शिकार होने से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें