फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी के सिर के आरपार हुआ स्क्रू, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बहराणा में एक निजी कंपनी हाईड्रोलिक प्रेशर मशीन से स्क्रू कसते वक्त कट कर युवक के सिर में जा लगा और सिर के आर-पार हो गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ललीत शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा गांव मावता जिला झूंझनु राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के भाई ने कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई मदनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ललित शर्मा गांव बहराणा में कंपनी में कार्य करता था। जब वह हाईड्रोलिक प्रेशर मशीन से स्क्रू कसते समय वह स्क्रू कट गया और उसके भाई के सिर में जा लगा। स्क्रू की स्पीड इतनी तेज थी वह उसके सिर के आरपार हो गया। उसने आरोप लगाया हे कि कंपनी के मालिकों ने बार बार जल्दी काम करने का दबाव बना रखा था। उसका भाई पांच-सात दिन से दो कंपनियों के मालिकों के जल्दी काम करने के दबाव के कारण परेशान था। उसने मामले कि निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
वर्जन
गांव बहराणा में हाईड्रोलिक प्रेशर मशीन से स्क्रू कसते वक्त स्क्रू कट जाने से युवक के सिर में लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें