फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में 95 प्रतिशत से ऊपर रही बीए की मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं की वरीयता सूची दोबारा से जारी कर दी है। राजकीय नेहरू महाविद्यालय में बीए की मेरिट 95 प्रतिशत से ऊपर रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट रविवार को देर रात दोबारा जारी की गई। पहली मेरिट लिस्ट में बीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 104 प्रतिशत और न्यूनतम 95.2 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 95 प्रतिशत और न्यूनतम 81.4 प्रतिशत रही। बीएससी नॉन मेडिकल की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 103 प्रतिशत और न्यूनतम 90.2 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 89.8 प्रतिशत और न्यूनतम 61.2 प्रतिशत रही। बीकॉम की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 105.2 प्रतिशत और न्यूनतम 95.8 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 95.8 प्रतिशत और न्यूनतम 56.6 प्रतिशत रही।
बीएससी मेडिकल की कट ऑफ न्यूनतम 94.8 प्रतिशत रही
बीएससी मेडिकल की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 102.8 प्रतिशत और न्यूनतम 94.8 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 92.6 प्रतिशत और न्यूनतम 58.6 प्रतिशत रही। बीबीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 102.2 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 93.2 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 92.8 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। बीसीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 101.2 प्रतिशत और न्यूनतम 94.4 प्रतिशत रही जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 94.4 प्रतिशत और न्यूनतम 84.4 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

18 सितंबर तक भर सकेंगे फीस
इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 18 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है। इसके अलावा कॉलेज में कैश देकर ऑफलाइन फीस भरने का विकल्प भी दिया गया है। ऑनलाइन फीस भरने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
नेहरू कॉलेज में बीए के 281, बीएससी नॉन मेडिकल के 133, बीएससी मेडिकल के 41, बीकॉम के 69, बीसीए के 59 व बीबीए के 44 विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची जारी की गई है। बता दें कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीटें हैं।
- कॉलेज में जमा होंगे दस्तावेज
नेहरू कॉलेज की प्राचार्या दीपा कुमारी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है और वे एडमिशन लेने के इच्छुक हैं, उनके सभी प्रमाण पत्रों की कॉलेज में जांच होगी। उनको अपने प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के 2 सेट कॉलेज में जमा करवाने होंगे। इसलिए विद्यार्थी अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।
वर्जन
उच्चरत शिक्षा विभाग की तरफ से जिन विद्यार्थियों का नाम पहली लिस्ट में आया है। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा गया है। वे अपना शुल्क जमा कराते हुए दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें