दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-8 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही के चलते विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी नेता भाजपा सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी, सीबीआई लगा दी जाती है। भाजपा सरकार पूरी तरह से डर चुकी है।
आप नेता विमल किशोर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। आम आदमी पार्टी मुकदमों से डरने वाली पार्टी नहीं है। जिस भी नेता, उद्योगपति व व्यापारी की ओर से भाजपा को चंदा नहीं दिया जाता, उसको गिरफ्तार करके जेल में डलवा दिया जाता है। भाजपा सरकार को सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। चुनाव के ऐन वक्त पर उन्हें पकड़वा दिया गया। जिन नेताओं ने करोड़ों रुपये के घोटाले किए और अब वह भाजपा का दामन थाम चुके है।
आप कार्यकर्ता मोना सिवाच ने बताया कि भाजपा की ओर से डर के मारे विपक्ष के नेताओं को जेल में भेजा जा रहा है। जल्द ही भाजपा की तानाशाही का अंत होने वाला है। जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई नहीं हो पाती, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।