फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंपनी में जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत

Mon, 12 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
11jjrp12- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करते पुलिस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। गांव लुहारी में मोटरसाइकिल पर कंपनी जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की एक माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले के गांव जटौला निवासी 32 वर्षीय बिजेंद्र रविवार को सुबह गांव लुहारी में काम करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर कंपनी में जा रहा था। जब वह कंपनी से 100 मीटर की दूरी पर था तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इसके चलते उसकी गंभीर चोटें के चलते मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


गांव लुहारी में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया।
विज्ञापन

- संदेश, थाना प्रभारी, माछरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें