माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अनुमति से भाई के साथ भतीजे से मिलने आई महिला से लड़के की मां पर मारपीट का आरोप है। उसने न केवल मारपीट की बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे। शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में आर्यनगर निवासी सोनम व उसके पिता कुलविंद्र सिक्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी निवासी करिश्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके भाई दिनेश का बेटा आर्यनगर में अपनी मां सोनम के पास रहता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसके भाई दिनेश को हर माह के दूसरे व चौथे रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक बेटे से मिलने की अनुमति दे रखी है।
इसके बावजूद सोनम व उसका पिता कुलविंद्र उन्हें पिता को बेटे से मिलने से रोकते हैं। 25 जनवरी को वह भाई दिनेश के साथ मानसरोवर पार्क में बेटे से मिलने आए थे।
वहां पर सोनम ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे।