फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इलाज के लिए आईं महिला का डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में एसएमओ को शिकायत देने पहुंची महिला व उसके परिजन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आईं एक महिला ने डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं अस्पताल स्टाफ ने भी महिला के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

धर्म विहार निवासी स्वाति तहलान का आरोप है कि वह बीमार बेटी कीर्ति को इलाज के लिए पति राजकुमार तहलान के साथ नागरिक अस्पताल पहुंची थीं। शिशु रोग विभाग के कमरा नंबर 101 में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें कमरे में आने पर अपशब्द कहे और बाहर निकलने को कहा।
विरोध करने पर स्टाफ ने भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. विनय देशवाल से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई और उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया गया। स्वाति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीसीआर में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें