24jjrp16- शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता भविष्य मल्हान। स्रोत-परिजन
झज्जर। गांव सुबाना हाल पुलिस लाइन निवासी भविष्य मल्हान ने दूसरी एजीएसआर शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। भविष्य के कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशी है। सोनीपत में आठ से 12 फरवरी तक दूसरी एजीएसआर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। भविष्य पिछले दो वर्षाें से ओलंपियाड शूटिंग अकादमी झज्जर में अभ्यास कर रहा है। फिलहाल भविष्य पांचवीं कक्षा का छात्र है। अब तक भविष्य ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में चार से पांच पदक अपने नाम किए है। पिता जयभगवान क्रीड विभाग में कर्मचारी और माता सविता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।