01jjrp20- बादली में चल रहा थाना। संवाद
- फोटो : samvad
बादली। जल्द ही बादली थाने की अपनी बिल्डिंग होगी। उसमें थाने की पूरी सुविधाएं होंगी। दो मंजिला यह बिल्डिंग तैयार की जाएंगी।हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से इस बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड को बिल्डिंग निर्माण के लिए बजट मिल गया है।
कारपोरेशन की तरफ से बिल्डिंग निर्माण को लेकर ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। इन पर करीबन 6 करोड़ 27 लाख 16 हजार 691 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आगामी 13 नवंबर को यह निविदाएं खोली जाएंगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद एक साल में बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।
यहां बता दें कि फिलहाल थाने की बिल्डिंग किराए की जगह पर चल रही है। वर्ष 2016 में बादली को तहसील बनाया गया था। 2016-17 में ही यहां थाना भी खोल दिया गया था, लेकिन पिछले 10 साल से किराए की बिल्डिंग में यह थाना चला आ रहा है।
इस कारण पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही। अब जल्द ही थाने की बिल्डिंग का निर्माण होगा। एमपी माजरा की जमीन पर यह बिल्डिंग बनेगी। बिल्डिंग दो मंजिला होगी जिसमें एसएचओ रूम, मुंशी रूम, कंप्यूटर रूम सहित अन्य कमरे बनाए जाएंगे।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एक्सईएन विकास कुमार ने बताया कि बादली में थाने की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इस पर 6.27 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं।