फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी नर्सरी से निकले आठ हजार खिलाड़ी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम की मुक्केबाजी खेल नर्सरी में प्रतिदिन सुबह और शाम 80 से 85 खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। मुक्केबाजी कोच हितेश देशवाल खिलाड़ियों को इस खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल वर्ष 2014 से खिलाड़ियों को मुक्केबाजी का अभ्यास करा रहे हैं। अब तक करीब आठ हजार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यहां से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर करीब 80 खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में पदक जीत चुके हैं।
मुक्केबाजी खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तीन रिंग उपलब्ध हैं। इसके अलावा पंचिंग बैग, पैड और जिम का सामान भी उपलब्ध है। इस नर्सरी के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेलों, एशिया चैंपियनशिप, खेलो इंडिया, सीनियर नेशनल और खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले और नर्सरी का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

समय-समय पर आर्मी के खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करने पहुंचते हैं। वहीं, यहां से प्रशिक्षण लेने वाले करीब 100 खिलाड़ी एएसआई पुणे, जेएसडब्ल्यू बेंगलुरु, एनबीए रोहतक, साई भिवानी और साई हिसार में अभ्यास कर रहे हैं।
40 खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं सरकारी नौकरी
मुक्केबाजी खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले करीब 40 खिलाड़ी आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, आईटीबीपी, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ सहित विभिन्न विभागों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। हरियाणा के अलावा गुजरात, कर्नाटक और बेंगलुरु सहित अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करने पहुंच रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
मुक्केबाजी नर्सरी के खिलाड़ियों की पदक उपलब्धियां
| प्रतियोगिता | पदक विजेता खिलाड़ी |
| - | - |
| विश्व चैंपियनशिप सीनियर | हितेश गुलिया ने भाग लिया |
| विश्व कप सीनियर | हितेश गुलिया – स्वर्ण व रजत, प्राची धनखड़ – रजत |
| राष्ट्रमंडल खेल | सागर अहलावत – रजत |
| अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप | प्राची धनखड़ – स्वर्ण व कांस्य, हितेश गुलिया – कांस्य |
| अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप | हेमंत सांगवान – स्वर्ण |
| अंडर-19 विश्व कप | हेमंत सांगवान – रजत व कांस्य, सागर जाखड़ – कांस्य |
| अंडर-19 एशिया चैंपियनशिप | भारत जून, प्राची चाहर, नेहा पिलानिया – स्वर्ण मोहिनी धनखड़, प्रियंका सहरावत – रजत हेमंत सांगवान, मौसम सुहाग – रजत व कांस्य प्राची धनखड़ – कांस्य |
| अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप | भारत जून – स्वर्ण, हेमंत सांगवान – रजत, प्राची चाहर – कांस्य |
| अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप | हेमंत सांगवान – रजत |
| अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप | भारत जून – स्वर्ण, नितिन – रजत |
| खेलो इंडिया | प्रियंका डबास, नेहा पिलानिया, प्रियंका सहरावत, गौरव कादयान, अरमान अहलावत – स्वर्ण मोहिनी धनखड़ – रजत |
| खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी | सागर अहलावत, प्रियांशु – स्वर्ण नितेश देशवाल, सागर जाखड़ – कांस्य |
| सीनियर नेशनल | प्राची धनखड़, हितेश गुलिया – स्वर्ण सागर अहलावत – रजत |
| सीनियर इंटर यूनिवर्सिटी | सागर अहलावत, प्रियांशु डबास – स्वर्ण सागर नारा, मोहिनी धनखड़, प्रियंका – रजत सागर जाखड़, नितेश देशवाल, अनिता, नेहा – कांस्य |
-

वर्जन
मुक्केबाजी की खेल नर्सरी में प्रतिदिन करीब 80 से 85 खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। यहां पिछले करीब 12 वर्षों से खिलाड़ियों को मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही अनेक खिलाड़ियों ने सरकारी नौकरी भी प्राप्त की है।
विज्ञापन

हितेश देशवाल, मुक्केबाजी कोच, महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम, झज्जरसरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं।
हितेश देशवाल, मुक्केबाजी कोच, महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें